भीण्डर: गुरूवार को कांग्रेस का संयुक्त कार्य कर्ता स्नेह मिलन समारोह का होगा आयोजन
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के ब्लाक पदाधिकारी अग्रिम संगठनों के ब्लॉक अध्यक्ष जिला देहात पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, ईकाई अध्यक्ष, बुथ स्तरीय कार्यकर्तागण एंव समस्त कार्यकर्ताओ की वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वल्लभनगर व भीण्डर का संयुक्त कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह 4 अप्रैल गुरूवार को कालिका माताजी के मंदिर परिसर भीण्डर मे 11 बजे आयोजित होगा।
ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता वल्लभनगर दिनेश मेनारिया ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध मे बैठक मे चर्चा होगी। इस कार्यक्रम मे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व सांसद व चितोड़गढ से लोकसभा प्रत्याशी गोपाल सिह शेखावत (ईडवा) व विधायक व प्रदेश कांग्रेस महासचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत, देहात जिला अध्यक्ष उदयपुर लाल सिह झाला, देहात जिला अध्यक्ष चितोड़गढ मांगी लाल धाकड़, ब्लॉक प्रभारी भीण्डर प्रवीण सरणोत, ब्लॉक वल्लभनगर प्रभारी गोपाल सिंह चौहान, वल्लभनगर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुकड़ा, भीण्डर ब्लॉक अध्यक्ष सूरजमल मेनारिया आदि उपस्थित होंगे। वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता यूथ कांग्रेस के ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ने तथा पार्टी के लिए तन-मन से कार्य करने की तैयारिया की बैठक मे चर्चा की जाएगी। उक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता वल्लभनगर दिनेश मेनारिया ने दी।
रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा


No comments:
Post a Comment